Ads

US सरकार शटडाउन 2025: कारण, प्रभाव और भारत पर असर

 

यूएस सरकार शटडाउन 2025 एक गंभीर मुद्दा बनकर उभरा है, जो न केवल अमेरिका की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा बल्कि भारत समेत वैश्विक बाजारों पर भी इसका बड़ा प्रभाव होगा। इस लेख में जानिए शटडाउन के कारण, प्रभाव और इसके भारत पर होने वाले असर को विस्तार से समझते है।


शटडाउन क्या है?


सरकार की वित्तीय गतिविधियाँ तब बंद हो जाती हैं जब यूएस कांग्रेस नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट को मंजूरी नहीं देती। ऐसा होने पर गैर-जरूरी सरकारी विभाग और सेवाएं बंद हो जाती हैं। 2018-19 में यह 35 दिनों तक चला था, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ।


शटडाउन के मुख्य कारण


- राजनीतिक असहमति और बजट पारित न होना

- कांग्रेस और राष्ट्रपति के बीच विवाद

- खर्चों में कटौती और विदेशी सहायता में कमी

शटडाउन का प्रभाव

- अमेरिका की अर्थव्यवस्था
सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा, उपभोग घटेगा और जीडीपी पर नकारात्मक असर होगा।

- डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, शेयर बाजार में अस्थिरता हो सकती है।

भारत पर प्रभाव

- भारत का US$ 128 बिलियन व्यापार प्रभावित होगा।

- आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल जैसे निर्यात सेक्टर पर प्रभाव।

- भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के वीजा और शिक्षा प्रक्रियाओं में देरी।

वैश्विक सहायता कार्यक्रमों में कमी


अफ्रीका और एशिया में खाद्य एवं राहत कार्यक्रम प्रभावित होंगे।

यूएस सरकार शटडाउन 2025 से वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव आ सकते हैं। भारत को इसके लिए तैयार रहना होगा ताकि इन आर्थिक चुनौतियों का सामना किया जा सके।






Post a Comment

0 Comments